
Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए हैं। एक घटना में जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के झुमरबाद गांव के पास बाइक से गिरकर शांति देवी और उसका पति बेरु टुडू घायल हो गए हैं।

बताया जाता है कि ये दोनों देवीपुर थाना क्षेत्र के पिछड़ीबाद गांव के रहने वाले हैं। ये बाइक से जा रहे थे। बेरु ने शराब पी रखी थी। नशा के कारण उसका गाड़ी पर से संतुलन बिगड़ गया और दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए।

वहीं एक अन्य हादसे में दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव निवासी पप्पू यादव बाइक से गिरकर घायल हो गया है।
वहीं तीसरी घटना में बिहार के मुंगेर जिला निवासी कृष्णा कुमार बाइक दुर्घटना में घायल हो गया है। तीनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


