
Rajgarh: नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मूंडली में गोबर उठाने की बात को लेकर परिवार के चार लोगों ने मारपीट की, विरोध करने पर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

पुलिस ने सोमवार को चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर के अनुसार ग्राम मूंडली निवासी सतीश (27) पुत्र शिवनारायण धनगर ने बताया कि घर के सामने से गोवर उठाने की बात पर बीती रात गांव का कमलसिंह पुत्र हजारीलाल धनगर, उसके बेटे राजेन्द्र, संतोष और बेटी सरिता घर के सामने गाली-गलौंज करने लगे, विरोध करने पर उन्होंने मारपीट करते हुए चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे गंभीर चोटें लगी।
पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 307, 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।


