
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के हतगढ़ मैदान में बनाए गए अस्थाई पुलिस कैंप में दो पुलिसकर्मी आपस में भिड़ गए। मारपीट इतनी हुई कि एक पुलिस कर्मी अस्पताल पहुंच गया. जहां गंभीर हालत में इलाज जारी है. घटना रविवार रात की है.

बताया जाता है कि किसी बात को लेकर आरक्षी मोहम्मद कमरुद्दीन अंसारी और आरक्षी अमित कुमार के बीच बहस हो गई और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस मामले में आरक्षी अमित कुमार पर मारपीट करने का आरोप है । बताया जाता है कि अमित की मानसिक हालत पूरी तरह ठीक नहीं है।

घटना में आरक्षी मोहम्मद कमरुद्दीन अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।


