देवघर: देवघर जिले के पथरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत खमरबाद के पास रविवार को दो बाइक की भिड़ंत में 3 लोग घायल हो गए।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि टेकरा गांव निवासी शकूर अंसारी अपने घर से बाइक पर सवार होकर मधुपुर की ओर आ रहे थे, जबकि दूसरे बाइक में सारठ थाना क्षेत्र के सबेजोर गांव के किशोर शाही व मिथलेश कुमार सिंह मधुपुर से बाजार से निजी कार्य कर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान खमरबाद के समीप दोनो बाइक आपस में टकरा गई। जिसमे किशोर शाही गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि शकूर अंसारी व मिथलेश को भी चोट आई है।
घटना के बाद पथरौल पुलिस आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर घायलों के इलाज के लिए मधुपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। जबकि घटनास्थल से दोनों बाइकों को जब्त कर पथरोल थाना ले आई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।