
Dhanbad: धनबाद से बड़ी खबर है जहां भाजपा नेत्री सह पूर्व विधायक सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक सीता सोरेन धनबाद के कतरास में शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थी। वो सरायढेला स्थित एक होटल में ठहरी थी। इसी दौरान सीता सोरेन के पूर्व पीए देवाशीष घोष ने उन पर पिस्टल चलाने की कोशिश की। लेकिन सुरक्षा गार्डों ने वक्त रहते मौके पर ही देवाशीष को पिस्टल के साथ दबोच लिया।

वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया है। दो पिस्टल पुलिस ने होटल से बरामद किया है।



