
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के पं.शिवराम झा चौक के पास स्थित एक शौचालय से यूपी के एक श्रद्धालु का 15 हजार नकद सहित कागजात की चोरी हो गयी। इसकी शिकायत लेकर पहले आगरा से देवघर पूजा अर्चना करने आये श्रद्धालु निरंजन सिंह ने नगर थाना में दिया।

उपरांत नगर पुलिस उक्त शौचालय संचालक को पुछताछ के लिये नगर थाने बुलायी। निरंजन सिंह का कहना था की मंगलवार की सुबह वह प. शिवराम झा चौक स्थित एक शौचालय में शौच के लिये गये थे। उन्होंने अपने पैंट को खोलकर शौचालय के बाहर रख दिया। जब वापस लौटा और शौचालय कर्मी को रूपये देने के लिये पैंट में रखे बटुए को खोला तो उसमें रखे रूपये और कागजात गायब मिले।

कहना था कि उसके बटुए में रखे 15 हजार नकद, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड सहित अन्य कागजात की चोरी कर ली गयी। सूत्रों ने बताया कि कुछ देर बाद कुछ असामाजिक तत्व प. शिवाराम चौक पहुंचे और श्रद्धालुओं को तरह- तरह की धमकी देने लगे। उपरांत श्रद्धालु एकजूट होकर नगर थाना पहुंचे और थाना परिसर में धरना पर बैठ गये।
थाना पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना था कि एक तो उनके सामान की भी चोरी कर ली गयी और उन्हें तरह- तरह की धमकी भी दिया जा रहा है। उपरांत नगर पुलिस के पदाधिकारी के द्वारा श्रद्धालुओं को काफी समझाया बुझाया गया। पुलिस द्वारा शौचालय संचालक से चोरी के शिकार हुए श्रद्धालु को 10 हजार रूपये दिलाया गया। उसके बाद श्रद्धालु थाना परिसर से बाहर निकले। इधर पुलिस श्रद्धालुओं के साथ किये गये दुर्व्यवहार की जांच में जुट गयी है।


