
Deoghar: देवघर जिले के साइबर पुलिस का ठगी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के तहत जिले कि साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कुंडा थाना इलाके के नैयाडीह और जसीडीह थाना क्षेत्र के ग्राम पैनी के जंगल-झाड़ इलाके में छापेमारी कर 12 साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपित फर्जी सरकारी ब्लॉक लेबल पदाधिकारी बनकर आम लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा किसान समृद्धि योजना, मैया सम्मान योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी का कार्य करते थे। पुलिस ने इनके पास से 17 मोबाइल और 23 सिमकार्ड बरामद किया है। जेल गये आरोपितों के पास से प्रतिबिंब पोर्टल में अपलोड 11 मोबाइल नंबरो को जब्त किया गया है।

जेल गये साइबर आरोपितो में पथरड्डा ओपी क्षेत्र के डुमरिया गाव निवासी श्यामसुन्दर दास देवघर साइबर थाना कांड संख्या 65/20 में आरोपी रहा है।
कौन- कौन गये जेल
जेल गये साइबर आरोपितों में श्यामसुन्दर कुमार दास डुमरिया पथरड्डा ओपी, विक्रम दास चकबगजोरा थाना मधुपुर, अमित कुमार ग्राम खगड़िया थाना मोहनपुर, कुंदन दास ग्राम पसिया थाना मधुपुर, गुलाम जिलानी साकिन चेतनारी थाना पथरौल, अख्तर अंसारी साकिन लातेसार थाना मोहनपुर, सफाकत अंसारी, सरफराज अंसारी और सिराज अंसारी साकिन नागादारी टोला बुढ़ियाबाद थाना करौं, सूरज कुमार दास ग्राम बिरनिया थाना देवीपुर, अनिल कुमार दास साकिन कुरूमटांड़ थाना कुंडा और नितेश कुमार दास साकिन रानीबांध थाना सारठ के नाम शामिल हैं।


