
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के राजाडीह गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में प्रमोद कुमार दास, महंगी महरा और वासुदेव महरा के नाम शामिल है।

घायलों ने बताया कि उसके गोतिया के घर 13वीं का भोज कार्यक्रम था। सभी लोग वहां खाने के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान भयादी के कुछ लोग बेवजह कुल्हाड़ी और लाठी डंडा से मारपीट करने लगे। इसी घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय जसीडीह थाना पुलिस को दे दी गई है। इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


