
Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं। इनके साथ राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या 66 हो गई है, जो राज्य में सबसे अधिक है।

पूरे राज्य में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 110 है। राजधानी में अब तक कुल 85 हजार, 735 पॉजिटिव केस आए, जिनमें 84 हजार, 080 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

इन 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना से 11 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि 10 नए केस मिले हैं।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से पांच मरीजों के अलावा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ), खूंटी ,लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक-एक नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों के साथ झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख, 48 हजार, 096 हो गयी।
इनमें से तीन लाख, 42 हजार, 853 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में इस महामारी से पांच हजार, 133 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना का पता लगाने के लिए कुल एक करोड़, 41 लाख, 34 हजार, 323 सैंपल की जांच की गयी। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत है।
इन्हें भी पढ़ें:
- ‘मैं और इटली किसी के आगे गिड़गिड़ाते नहीं’, ट्रंप के बयान पर मेलोनी का जोरदार पलटवार
- Deoghar : मरीज को चढ़ा दी एक्सपायरी सलाईन, ड्रेसिंग के नाम पर मांगे पैसे; मोबाइल रखने का आरोप
- बेगूसराय गैंगरेप मामला: थाना प्रभारी सस्पेंड, एसआईटी गठित; मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
- Bihar News: शादी में डांस के दौरान डांसर की गोली मारकर हत्या
- Jamtara News: साइबर ठगी के मामले में तीन गिरफ्तार, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद


