
Deoghar: देवघर जिले की कुंडा थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिस पर हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपी का नाम जसीडीह थाना क्षेत्र के रतनपुर योगडीह निवासी फूलचंद राय है। वह कुंडा थाना कांड संख्या 20/2025 का आरोपी था। बताते चलें कि 20 जनवरी 2025 को कुंडा थाना क्षेत्र के कानीजोर के पास अहले सुबह अवैध बालू तस्करों ने छापेमारी करने गयी पुलिस टीम पर हमला कर दिया था।

इस घटना में कुंडा थाना प्रभारी सहित कई जवान मामूली रूप से घायल हो गये थे। वहीं पुलिस की प्राइवेट बोलेरो वाहन के पिछले हिस्से के शीशे को तोड़ दिया गया था। इसे लेकर कुंडा थाना में मामला दर्ज किया गया था।
जिसमें 25 नमजद और 20-25 अज्ञात को आरोपी बनाया गया था।


