
वाशिंगटन: दुनिया का सबसे बेहतरीन शहर सैन फ्रांसिस्को को चुना गया है। इंटरनेशनल मीडिया इंस्टीट्यूट टाइम आउट ने 37 देशों की सूची में सैन फ्रांसिस्को को शीर्ष पर रखा है।

इस सूची में भारत का एक भी शहर जगह नहीं बना सका। हालांकि इस सूची में एशिया के चार शहरों को जगह मिली है। इन शहरों का चुनाव दुनिया में कोरोना महामारी के दौरान टाइम आउट ने कुछ मानकों के आधार पर किया। इसमें शहर के खान-पान, संस्कृति, बढ़िया नाइट लाइफ के आधार पर चयन किया गया है।

दुनिया के बेहतरीन 20 शहरों की सूची में एशिया के चार शहरों ने जगह पाई है। इसमें इजराइल की आर्थिक राजधानी तेल अवीव 8वें स्थान पर, 10वें स्थान पर जापान की राजधानी टोक्यो, 17वें स्थान पर चीन के आर्थिक व्यापार का केंद्र शंघाई और 20वें पायदान पर हांगकांग है।
ऐसे तैयार हुई सूची
कोरोना महामारी के दौरान सामुदायिक भावना, शहरी माहौल, पर्यावरण और लोगों से दोस्ताना व्यवहार जैसे मानकों पर 27 हजार लोगों से राय लेने के बाद यह सूची तैयार की गई है। संस्थान के मुताबिक प्रगतिशीलता, स्वीकार्यता और स्थिरता के बेजोड़ मेल के चलते सैन फ्रांसिस्को का दूसरा कोई शहर मुकाबला नहीं कर सका। राय देने वाले 73 फीसदी लोगों ने कहा कि यहां महामारी में सख्त लॉकडाउन और उसके बाद उठाए गए कदमों को नागरिकों ने लागू करने में पूरी तरह साथ दिया। खूबसूरती से तैयार किए गए पार्कलेट इस शहर को किसी विशाल स्ट्रीट पार्टी स्थल में बदल देते हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद एम्सटर्डम का 27 फीसदी क्षेत्र हराभरा है। इससे पर्यटक खिंचे चले आते हैं। यहां के लोग आधुनिक, पर्यावरण प्रेमी हैं। तीसरे नंबर पर मैनचेस्टर को 71 फीसदी लोग रचनात्मक मानते हैं। कोपेनहेगन को सर्वे में शामिल 66 फीसदी लोगों ने आरामदायक बताया। टोक्यो को 82 फीसदी लोग नई चीजों की खोज करने वाला मानते हैं। स्वच्छता के साथ शहर के हर कोने में देश की कला झलकती है।
दुनिया के 20 बेहतरीन शहर सूची
- 1- सैन फ्रांसिस्को
- 2- एम्सटर्डम
- 3- मैनचेस्टर
- 4- कोपेनहेगन
- 5- न्यूयार्क
- 6- मान्ट्रियल
- 7- प्राग
- 8- तेल अवीव
- 9- पोर्तो
- 10- टोक्यो
- 11- लास एंजिलिस
- 12- शिकागो
- 13- लंदन
- 14- बार्सिलोना
- 15- मेलबर्न
- 16- सिडनी
- 17- शंधाई
- 17- मैड्रिड


