
Deoghar: देवघर-गिरीडीह मुख्य मार्ग पर बूढ़ई थाना क्षेत्र भीखना जंगल के पास एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने पैदल चल रहे एक व्यक्ति को जोरदार धक्का मार दिया।

इस घटना में बूढई भीखनाडीह निवासी मोहन हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि धक्का मारने के बाद चार पहिया वाहन भी सड़क किनारे एक गड्ढे में जा गिरा।

घायल मोहन हेमब्रम को स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।



