रांची: झारखंड में हेमंत सरकार गिराने की साजिश रचने के तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए रांची पुलिस ने सिविल कोर्ट में आवेदन दिया है। विधायकों के खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस ने रांची सिविल कोर्ट में आवेदन दिया है और आरोपियों को रिमांड पर लेने की मांग की है।इन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ करेगी।

आपको बता दें कि पिछले दिनों पुलिस ने तीन आरोपियों अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद को विधायकों के खरीद-फरोख्त मामले में जेल भेजा था। रांची पुलिस की स्पेशल टीम इस मामले की जांच के लिए दिल्ली भी गयी थी और होटलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये थे।

झारखंड में सरकार गिराने की साजिश की जांच कर रही पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से कई साक्ष्य मिले हैं। जांच के लिए दिल्ली पहुंची पुलिस की टीम ने होटल विवांता के सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। इसमें होटल से निकलने के बाद झारखंड के तीनों विधायक के जयकुमार बेलखड़े के साथ जाने की बात सामने आयी है।
यह भी पढ़ें:
- Deoghar : मोबाइल छीनने के प्रयास में बदमाश ने ट्रेन में सवार युवक पर डंडे से किया हमला, गिरकर हुआ घायल
- पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग ने की है गलत बयानी, करूंगा मानहानि का मुकदमा : निशिकांत दुबे
- Ayodhya: राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा आज से शुरू करेंगे कामकाज
- बीमार प्रदेश’ की छवि से निकलकर UP बना देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन : CM योगी
- 2026 Asian Games: गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगी भारत की बेटियां, श्रीलंका चुकता करना चाहेगा पिछली हार का हिसाब



