
Deoghar: देवघर जिले के साइबर पुलिस ने फर्जी कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर आम ग्राहकों से ठगी करने वाले सात साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। इन सबों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल से की गयी है।

पुलिस ने इनके पास से 10 मोबाइल, 13 सिमकार्ड और प्रतिबिंब पोर्टल पर अपलोड 05 सिमकार्ड बरामद किया है। जेल गये सभी आरोपितों के पास से बरामद मोबाइल नंबरो के विरूद्ध ऑनलाइन शिकायत प्रतिबिंब पोर्टल पर दर्ज पाया गया है।

ये गये जेल
जेल गये साइबर आरोपितों में पवन दास ताराबाद रिखिया, अभय दास शंकरपुर थाना देवीपुर, मुकेश दास नयाखरना थाना सारठ, नितिश कुमार मंडल साकिन रघुवाडीह थाना खागा, अजीत दास शंकरपुर थाना देवीपुर, आशीष कुमार सोनकार राजेन्द्र नगर थाना गिरिडीह और रमेश दास चांदमारी थाना मधुपुर के नाम शामिल हैं।



