गुमला (झारखण्ड)

घाघरा थाना क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहाँ एक महिला अपनी बेटी के साथ उसकी शादी का कार्ड मंदिर में रखने के लिए आई थी। वापस घर जाने के दौरान ट्रक ने एक महिला को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई।

बताया जा रहा कि महदनिया टोला निवासी बबीता देवी अपनी बेटी अंजली कुमारी के साथ मंदिर उसकी शादी का कार्ड रखने के लिए आई थी। मंदिर से दोनों अपने घर महदनिया टोला जा रही थी। इसी दौरान सीमेंट खाली कर लौट रहे 12 चक्का ट्रक ने बबिता को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बबीता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों के प्रयास से ट्रक को रोक दिया गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक व ड्राइवर को थाना ले गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया।


लोगों का कहना है कि ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में था। वहीं, घटना के बाद ट्रैफिक को लेकर उचित व्यवस्था नहीं होने पर लोगों ने पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी भी जताई
मृतका की बेटी अंजली कुमारी की शादी 9 दिसंबर को चेटर, गुमला में होना तय है, जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। लेकिन शादी की खुशी मातम में बदल गई।




