Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला की हत्या पीट-पीट कर दो युवकों द्वारा कर दी गयी। घटना संग्राम लोढ़िया गांव के भूइंयाडीह टोला की है।

बताया जा रहा कि गांव के ही दो युवकों ने लाठी से पीट-पीट वृद्ध महिला कौशिल्या देवी की जान ले ली। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शाम के समय राशन लेने के लिए कौशल्या देवी जा रही थी। इसी दौरान गांव के एक युवक के साथ किसी बात को लेकर उसकी नोंक-झोंक हो गयी जिसके बाद वह लौटकर घर वापस आ गई। कुछ देर बाद दोनों युवक वृद्ध के घर में घुसे और लाठी से मारपीट करने लगे। इस दौरान परिवार की महिला पूनम देवी और अन्य सदस्यों द्वारा बीच बचाव की कोशिश की गई। लेकिन नशे की हालत में दोनों युवक नहीं रुके और वृद्ध महिला व अन्य घरवाले के साथ मारपीट करते करते रहे। बुजुर्ग महिला को युवकों ने इतना पीटा कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि पूनम देवी घायल हो गयी।
परिजनों से घायल को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।
इधर , घटना की जानकारी जसीडीह थाना को मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।



