
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के रांगामोड़ स्थित एक गली से पुलिस ने लगभग 38 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है।

बताया जाता है गली में सुबह से ही उक्त अज्ञात को लोगों ने सोया अवस्था में देखा था। काफी देर तक जब वह नहीं उठा तो स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी नगर थाना पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही गश्ती दल के एसआई आसिन अंसारी सदलबल वहां पहुंचे और छानबीन की। जाँच के उपरांत पता चला कि शख्स की मौत हो चुकी है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस छानबीन में जुटी है।


