
Jamui: बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के दिघी नावाबांध मुख्य सड़क पर शुक्रवार को दिन के 9:30 के आसपास एक चार पहिया वाहन ने साइकिल सवार एक व्यक्ति को जोरदार धक्का मार दिया। मृतक का नाम लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के सुंदरटांड गावं निवासी अनिल साहू है।

बताया जाता है कि अनिल साहू सुबह पवना गांव स्थित सीएसपी केंद्र से रुपए निकाल कर घर वापस लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही में रोड से वह अपने घर के रास्ते की ओर मुड़ना चाहा, एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने उसे धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ वहां जुट गई और हो हंगामा करते हुए चार पहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही लक्ष्मीपुर पुलिस वहां पहुंची।
पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


