
Deoghar: देश के प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास रविवार को देवघर पहुंचे। देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में कुमार विश्वास ने विधिवत पूजा अर्चना कर बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद लिया।

मीडिया से मुखातिब होते हुए कवि डॉ. कुमार विश्वास ने कहा कि बाबा के दर्शन से विशेष कोई वजह क्या हो सकती है। बाबा बैद्यनाथ में उनकी बड़ी आस्था है इसलिए वो इधर से जब भी गुजरते हैं तो बाबा का दर्शन जरूर करते हैं।

इधर, मंदिर परिसर में मौजूद अन्य श्रद्धालुओं में कुमार विश्वास को देख उत्साह देखते बन रहा था। सभी इस पल को अपने अपने कैमरे में कैद करते नजर आए।







