
Ranchi: झारखंड का मौसम इन दिनों लगातार बदलता नजर आ रहा है। झारखंड में कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली है। मंगलवार से झारखंड का न्यूनतम पारा चढ़ता नजर आ रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगतार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम शुष्क रहा है। सबसे अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया है। जबकि सबसे न्यूनतम तापमान गुमला में 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मुख्य शहरों के न्यूनतम तापमान की अगर बात करें तो रांची में 9.4 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 12 डिग्री सेल्सियस, डाल्टेनगंज में 7.5 डिग्री सेल्सियस, देवघर में 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

आने वाले दिनों में झारखंड के मौसम का पूर्वानुमान की बात करें तो आने वाले 5 से 7 दिनों में शुष्क ही रहने की संभावना है। 31 तक आंशिक बादल आ सकते हैं।
झारखंड में अब ठंड से लोगों को राहत मिलेगी संभावना नजर आ रही है, क्योंकि अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ता हुआ ही दिखेगा। साथ में अधिकतम तापमान में भी धीरे धीरे बढ़ोतरी दिखेगी। एक फरवरी से पारा चढ़ता नजर आएगा।


