
Deoghar: देवघर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में जहां एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर जसीडीह थाना क्षेत्र के कोठिया टोल टैक्स के पास हुए सड़क हादसे में एक 60 वर्षीय सच्चिदा पंडित की मौत हो गयी।

मृतक जसीडीह थाना क्षेत्र के नैयाडीह गावं का रहने वाला है। घटना की बावत बताया जाता है उसे गंभीर रूप से घायलावस्था में इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि घटना के बाद जसीडीह पुलिस ने धक्का मारने वाले वाहन को जब्त कर लिया है। मृतक के बेटे कार्तिक पंडित ने बताया कि उसके पिता घर से सुबह आठ बजे निकले थे।

उन्होंने कहा था कि जिला परिषद के द्वारा कंबल वितरण किया जा रहा हैं वहीं लेने जा रहे हैं। बताया कि दोपहर दो बजे के आसपास सूचना मिली की उसके पिता का एक्सीडेंट हो गया है। सभी परिजन भागते हुए सदर अस्पताल पहुंचे तो देखा कि पिता मृत पड़े हैं।
इधर जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के बम्पास टाउन बिजली कोठी के पास की है। जहां एक चार पहिया वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में कुंडा थाना क्षेत्र के करनीबाग निवासी श्यामल प्रसाद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। उनका दहिना पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।



