
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में मोबाइल छिनतई करने वालों कि बल्ले बल्ले है। पुलिस है कि इन्हे पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। यह गिरोह हर दिन शहर के किसी न किसी इलाके में छिनतई को अंजाम दे रहे हैं।

मंगलवार कि शाम को बीएड कॉलेज के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति के हाथ से मोबाइल छिन कर फरार हो गए। इसे लेकर कुंडा इलाके के दोनीहारी निवासी परमेश्वर कुमार राउत ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। दूसरी मोबाइल छिनतई की घटना बाजाला चौक के पास घटी। जहां एक महिला से मोबाइल की छिनतई कर ली गई।

इसे लेकर महिला का पुत्र कास्टर टाउन निवासी हर्ष कुमार ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। नगर पुलिस मामला दर्ज कर खोजबीन में जुट गई है।


