
नई दिल्ली: कोरोना वायरस की तीसरी संभावित लहर का बच्चों पर कितना प्रभाव पड़ेगा इस बारे में अध्ययन जारी है। विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के अलग अलग दावे भी सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और AIIMS का सर्वेक्षण सामने आया है।

एजेंसी ANI ने इस सर्वेक्षण के हवाले से कहा है कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर का बच्चों पर अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक डब्ल्यूएचओ और एम्स द्वारा किए गए सर्वेक्षण में पाया गया है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में बच्चों के अधिक प्रभावित होने की आशंका कम है। सर्वे में वयस्कों के मुकाबले बच्चों में सार्स-सीओवी-2 की सीरो पॉजिटिविटी रेट ज्यादा थी। यह सर्वेक्षण देश के पांच राज्यों में किया गया था। इस सर्वेक्षण में 10 हजार नमूने लिए गए थे।

हालाँकि, सरकार तीसरी लहर को लेकर सतर्क हो गई है।


