
Deoghar News : देवघर जिले के सारठ प्रखंड के बामनगामा स्थित राज्यकीयकृत कन्या मध्य विद्यालय में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना का अंजाम दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार चन्द्रशेखर ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिलने पर स्कूल जाने पर देखा कि कार्यालय के मुख्य दो कमरे सहित विद्यालय के अन्य आठ कमरे का ताला टूटा हुआ था और अनेक समान गायब थे।

जिसमें से एक मोनीटर, एक भीपीएस, एक सीसीटीभी का भीडीआर, एक कीबोर्ड, दो कैमरा, एक प्लाजा आहुजा मशीन, एक पेटी अरहर दाल, 5 केजी सरसो तेल, दो स्टील बाल्टी, दो डेग, 250 पीस स्टील का गिलाश, एक दीवाल घड़ी, 9 पीस सीलिंग फेन समेत फाईल एवं रजिस्टर गायब थे।
जिससे लगता है कि अज्ञात चोरों द्वारा करीब 80 हजार रूपये लागत की समानों की चोरी कर ली गई है।इस बाबत सारठ थाना को लिखित शिकायत कर घटने की जानकारी दी गई है।
वहीं सारठ थाना प्रभारी ने इस मामले को सारठ थाना कांड संख्या 13/2025 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गयी।



