
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के शहीद आश्रम रोड में ऑटो बाइक की टक्कर बाइक सवार घायल हो गया। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा इलाज कर घायल को वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में करणीबाग निवासी घायल सोनू रावत के भाई रामु रावत ने बताया कि बैद्यनाथपुर से काम कर शाम को घर लौट रहा था। उसी क्रम में एक ऑटो चालक ने बाइक में धक्का मार दिया और घटनास्थल से ऑटो लेकर चालक फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना से घटना की जानकारी मिली और घटनास्थल पर जाकर घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज जारी है वहीं घटना की जानकारी कुंडा थाना पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।


