
Deoghar : श्रावणी मेला ड्यूटी पर आए पलामू जिला बल के एक पुलिसकर्मी के बैंक खाते से 90 हजार रुपये की निकासी का मामला सामने आया है।

पीड़ित पुलिसकर्मी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें न तो किसी प्रकार का कॉल या मैसेज आया और न ही उन्होंने किसी के साथ अपने बैंक खाते से संबंधित कोई जानकारी साझा की।

इसके बावजूद उनके खाते से 90 हजार रुपये की निकासी हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद राजेश कुमार शिकायत दर्ज कराने नगर थाना पहुंचे।
वहां से उन्हें मामला साइबर अपराध से संबंधित होने के कारण साइबर थाना जाने की सलाह दी गई।
मामले में साइबर ठगी की आशंका जताई जा रही है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।



