
Deoghar: जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में पलाश के पेड़ से फांसी लगाकर एक 22 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम बाबूलाल यादव है।

घटना की जानकारी रिखिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उपरांत शव को फांसी के फंदे से उतारा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना के संबंध में मृतक के चाचा रंजीत यादव ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान था। गुरुवार को ही घर से निकला गया था। उपरांत उसके पिता जतन यादव एवं परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं नहीं मिला। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने बाबूलाल यादव का शव पलाश के पेड़ पर लटका हुआ देखा उसके बाद परिजनों को जानकारी दी।
इधर रिखिया पुलिस मामले कि छानबीन में जुट गई है।


