
Deoghar: देवघर नगर थाना में मारपीट कर जबरन दुकान के गल्ला से 06 हजार रूपये निकाल लेने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है।

यह मामला बैजनाथपुर निवासी कृष्णा यादव ने दर्ज कराया है। मामले में सुमित मंडल उसके भाई बिट्टू मंडल सहित 4-5 अज्ञात को आरोपी बनाया है। कहा है कि उसका दुकान छत्तिसी मोड़ दुध कोठी के पास है। वह दुकान बंद कर रहा था। उसी क्रम में आरोपी उसके दुकान से जबरन घुसे और 6 हजार रूपये निकाल लिया। जब उसने हो हल्ला किया तो उपरोक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया।

नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।
इधर, देवघर जिले के कुंडा थाना में मारपीट किये जाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला ब्रह़्मपुरा निवासी ललिता देवी ने दर्ज कराया है। जिसमें दिलीप पोद्दार, मुन्नु पोद्दार ढाकोडीह निवासी को आरोपी बनाया है।
कुंडा थाना में ही मारपीट कर जख्मी कर देने को लेकर एक और मामला दर्ज किया गया है। यह मामला भंडारकोला निवासी शकिला बीबी ने दर्ज कराया है। मामले में नइम मियां, सहारा बीबी, रईस अंसारी, लाली खातुन, नन्हका अंसारी सभी साकिन भंडरकोला को आरोपी बनाया है।
दोनों मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गयी है।


