
Deoghar : देवघर जिले के कुंडा थाना पुलिस ने पुलिस पर हमला मामले के पांच आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपियों में विरेन्द्र कुमार उर्फ विरेन्द्र वर्मा साकिन हथगढ़, मुन्ना कुमार उर्फ मुन्ना राउत साकिन कुंडा थाना कुंडा, राजहंस शुभम उर्फ शुभम कुमार साकिन कुसमाहा, विपिन कुमार साकिन बैजुकुरा थाना सारवां, मुकेश कुमार यादव उर्फ जेपी यादव साकिन हथगढ़ थाना कुंडा जिला देवघर के नाम शामिल हैं।

बताते चलें कि 02 मार्च को कुंडा थाना क्षेत्र के सारवां रोड स्थित लालगढ़ के पास सड़क हादसे में जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर निवासी एक अधेड़ महिला की मौत बाइक से गिरकर हो गयी थी।
महिला की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल मचाया था घंटो मुख्यमार्ग को जाम कर दिया था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी और एक महिला पुलिसकर्मी सहित जवानों पर जानलेवा हमला कर दिया गया था।
इसे लेकर कुंडा थाना में 14 नामजद और 25-30 अज्ञात को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज किया गया था।


