
Deoghar: केंद्रीय कारा में सोमवार को एनसीडी कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला नोडल पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डा. मनोज कुमार गुप्ता व कारा अधीक्षक सत्येंद्र चौधरी की मौजूदगी में केंद्रीय कारा के बंदी, कैदियों व कर्मियों के लिए एक मानसिक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

मनोचिकित्सक डा. राजीव रंजन राज इस दौरान मानसिक रोग (अवसाद, तनाव एवं चिंता ) से निपटने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

बताया कि सक्रिय रहना जितना शरीर के लिए अच्छा है, उतना ही मस्तिष्क के लिए भी जरूरी है। नियमित व्यायाम या गतिविधि आपके मानसिक व भावनात्मक स्वास्थ्य पर बड़ा प्रभाव डालकर तनाव को दूर करने में काफी सहायक सिद्ध हो सकती है। चिंता, तनाव या परेशानी होने पर है तो उसे किसी ऐसे व्यक्ति के साथ साझा करना जो आपकी परवाह करता हो।
आपके तंत्रिका तंत्र को शांत करने और तनाव दूर करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। इसके विपरीत कभी-कभी दूसरों को सुरक्षित और समर्थित तरीके से सुनना आपको व्यापक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद कर सकता है । यह महत्वपूर्ण है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के विचारों को साझा करने और सुनने में सहज महसूस करें ।
मौके पर डीपीए रवि चंद्र मुर्मू , पीएसडब्ल्यू मो. शरीफ सहित अन्य मौजूद थे।


