
Deoghar: देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के महतो बहियार पाण्डेय टोला अवस्थित तालाब के किनारे कीचड़ से 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई।

बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण तालाब की ओर गए तो वहां कीचड़ में सना शव देखकर सन्न रह गए। हो हल्ला करने पर भीड़ इकट्ठा हो गयी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया।

मृतक की पहचान महतो बहियार गांव निवासी किशोर मांझी के रूप में हुई है। मृतका की पत्नी मुगिया देवी ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके पति 40 वर्षीय किशोर मांझी की निर्मम हत्या कर दी गई है और साथ छुपाने का उद्देश्य से तालाब में फेंक दिया गया है।
मृतक दिहाड़ी मजदूर था, घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसके छह बच्चे हैं। चार बेटियां और दो बेटे हैं। ग्रामीणों ने बताया किशोर गुरुवार की देर शाम घर से निकला था फिर घर लौट कर नहीं आया। सुबह में तालाब किनारे कीचड़ से सना उसका शव मिला।
मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। मृतका की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है।


