
Deoghar: देवघर महिला थाना में दहेज को लेकर पत्नी के साथ गाली- गलौज एवं मारपीट करने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है।

यह मामला शबनम खातून पति नवाब अंसारी साकिन ठेंगाडीह थाना पालोजोरी वर्तमान पता साकिन बैजनाथपुर थाना मोहनपुर ने दर्ज कराया है।

जिसमें पति नवाब अंसारी, गोतनी साहिबा खातून, ननद फरीन खातुन, ननदोसी इदरिस अंसारी सभी साकिन ठेंगाडीह थाना पालोजोरी निवासी को आरोपी बनाया है।
महिला थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।



