By: डा. नितीश प्रियदर्शीरांची।

नए विभिन्न शोधों अनुसार बढ़ता तापमान और वातावरण में बढ़ी नमी कोरोना वायरस को फैलने से शायद रोकेगी। अभी ही समय है जब भारत का तापमान बढ़ रहा है, तो लोग जितना ज्यादा हो सके घरों में रहें ताकि ये वायरस कमजोर हो जाये।

जिस तरीके से भारत के सड़कों पे प्रवासी मजदूरों की भीड़ दिख रही है , इससे तो नहीं लगता है की ये वायरस इतना जल्दी कमजोर होगा। एडसेल मौरिस जो फिलीपींस विश्वविद्यालय में मॉलिक्यूलर बायोलॉजी की निदेशक हैं के अनुसार सूर्य की किरणे बाहर मौजूद वायरस को कमजोर कर सकती है लेकिन मनुष्य के अंदर मौजूद वायरस को नहीं। इसलिए जरुरी है कि अभी लोग एक दूसरे से दुरी बनाये रखें एवं साफ़ सफाई पर विशेष ध्यान दें।

झारखण्ड का औसत तापमान 25 से 30 डिग्री व उससे ऊपर है और अल्ट्रा वायलेट इंडेक्स 10 या 10 से ऊपर है. जिसमे रांची, जमशेदपुर, धनबाद , बोकारो, चाईबासा , साहेबगंज इत्यादि। कृपया घरों में AC न चलायें ,नहीं तो सब धरा के धरा रह जायेगा। Accu Weather के रिपोर्ट के अनुसार ऐसा नहीं है कि गर्मी में नहीं फैलेगा, लेकिन कम तापमान और कम नमी वाले मौसम की तुलना में ये कम फैलेगा। शोध के अनुसार शुरू में उन देशो में ये वायरस तेज़ी से फैला जहाँ का तापमान कम और नमी कम थी जैसे कोरिया, जापान, ईरान इत्यादि। और जिन देशों का तापमान ज्यादा था वहां फैलने की रफ़्तार कम थी. जैसे सिंगापुर , मलेशिया , थाईलैंड इत्यादि। उत्तरी चीन में भी ये तेज़ी से फैला जहाँ का तापमान कम था। अमेरिका और यूरोप में तापमान भारत की तुलना में कम है इसीलिए शायद ये वायरस वहां तेज़ी से फैला। ऐसा माना जा रहा है की पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा इसका प्रभाव कम होगा लेकिन दक्षिण गोलार्ध में इसका प्रभाव रहेगा।
शोध में ये भी कहा गया ही कि अगर ये वायरस दूसरे वायरस की तरह है तो जैसे -जैसे अल्ट्रा वायलेट इंडेक्स बढ़ेगा इसका प्रभाव कम होगा। अभी भारत के बहुत से शहरों का अल्ट्रा वायलेट इंडेक्स 10 या उस से अधिक हो गया है जो इस फैलते वायरस को रोक सकता है। अभी पृथ्वी का उत्तरी गोलार्ध का झुकाव सूर्य की तरफ हो रहा है जिससे ये अल्ट्रा वायलेट का मान बढ़ेगा। अभी झारखण्ड का बढ़ता तापमान और अल्ट्रा वायलेट इंडेक्स इस वायरस को फैलने से रोक सकता है अगर हम कुछ दिन और सतर्कता बरतें। इसमें भी बहुत सारे मतभेद आ रहे हैं लेकिन ये तो तय है की सूर्य की बढ़ती गर्मी इस वायरस को कमजोर जरूर करेगी अगर हम सफाई और लोगों से दूरी बनाते हुए सूर्य को मदद करें।


