
Deoghar: देवघर-बूढाई मुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देवीपुर थाना क्षेत्र के खिरवातरी के पास की है। जहां एक ट्रक के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल का नाम बिखना गांव निवासी शिवनंदन कुमार है। उसे इलाज के लिए पहले देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायल ने बताया कि वह रोहिणी में अपनी मां को छोड़ने के लिए गया था। मां को पहुंचाने के बाद वह घर वापस घर लौट रहा था।
इस दौरान खिरवातरी के पास पीछे से एक ट्रक में धक्का मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


