
Deoghar : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर देवघर के सभी फीडर्स में मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है। जिसको लेकर उस फीडर से जुड़े लाइन की बिजली बंद की जा रही है। मंगलवार को भी कई इलाकों में छह घंटे बिजली बाधित रहेगी।

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल देवघर के सहायक विद्युत अभियंता लव कुमार ने जानकारी दी कि 21 जुलाई 2026 मंगलवार को श्रावणी मेला 2026 में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। जिसके लिए डाबरग्राम पीएसएस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर्स एवं पीएसएस सत्संग से 11 केवी सत्संग टाउन फीडर का लाइन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक बंद रहेगा।
इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली

जिसके कारण बेलाबगान, सत्संग चौक, डीडीसी आवास, नंदन पहाड़, एसपी ऑफिस, साधना भवन, वीआईपी चौक, आईपीसी, बड़ी मस्जिद, पटेल चौक, जलसार चौक, टावर चौक, नगर थाना, बिग बाजार, स्टेशन रोड, सुभाष चौक, बाजला चौक, बजरंगी चौक, हरिजन कॉलोनी, बावन बीघा, कुंडा थाना, रेड रोज स्कूल, बंपास टाउन, पुरनदाहा, हिरणा, शंख मोड़, देवसंघ, कल्याणपुर, लाल कोठी सहित आसपास के संबंधित क्षेत्रों में उक्त अवधि के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


