
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के देवसंघ चौक के पास बालू लदे एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को धक्का मार दिया। जिससे दूसरे बाइक सवार के दाहिने हाथ की तीन अंगूली कट गयी।

घायल का नाम कुंदन झा है जो जसीडीह थाना क्षेत्र के संकरी गली इलाके का रहने वाला है। स्थानीय लोगों की मदद से बालू लोड कर चलाने वाले बाइक सवार को पकड़ लिया और उसे नगर पुलिस के हवाले कर दिया। नगर पुलिस ने बालू लोड बाइक को जब्त कर लिया और चालक को हिरासत में लेकर पुछताछ करने में जुटी है।

घायल कुंदन झा ने बताया कि वह बाबा मंदिर में पूजा पाठ कराने का काम करता है। गुरूवार की सुबह अपनी बाइक से बाबा मंदिर जा रहा था। उसी दौरान बालू लोड एक बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दाहिने हाथ का तीन अंगूली जख्मी हो गया।


