
Deoghar: पीएम किसान योजना के नाम पर लाभुकों को फर्जी लिंक भेजकर ठगी करने वाले तो साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

बताया जाता है कि जिले के साइबर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सारवां थाना क्षेत्र के दोरही जंगल में कुछ व्यक्ति जट कर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। उक्त सूचना पर साइबर थाना पुनि नागेंद्र प्रसाद सिन्हा एसआई विशेश्वर कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी के लिए भेजा गया।

छापेमारी टीम जब वहां पहुंची तो तो उसे देखकर कुछ लोग भागने लगे। जवानों ने खदेड़ कर दो लोगों को पकड़ लिया। जब जांच की गई तो दोनों के पास दो मोबाइल कर फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस साइबर थाना लेकर आई और पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
जेल गए साइबर आरोपितों में पंकज कुमार दास ग्राम बड़ा सांगरा, ओमकार कुमार दास साकिन गोनैया थाना पथरौल के नाम शामिल है।


