Godda Breaking: झारखंड के गोड्डा से बड़ी खबर है। जिले में मौलाना अबुल कलाम आजाद कॉलेज के प्राचार्य डॉ नजीरुद्दीन की अपराधियों ने अपहरण के बाद हत्या कर दी है। शुक्रवार की अहले सुबह प्रचार्य का शव महगामा दियाजोरी के बीच मिला है।
जानकारी के मुताबिक, झारखंड बिहार की सीमा पर कोरियाना पुल के पास से उनका अपहरण किया गया था। हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने डॉ नजीरुद्दीन के वाहन चालक की कनपटी पर हथियार सटा दिया और उसके बाद डॉ नजीरुद्दीन का अपहरण किया था।
बता दें कि डॉ नजीरुद्दीन का क्षेत्र में काफी नाम था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच छानबीन में जुटी है।