Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

एक घटना में जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के टेहुनियां गांव निवासी सुमन कुमार अज्ञात वाहन से धक्का लगने से घायल हो गया। वहीं बाइक दुर्घटना में जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के झालर गांव निवासी ललिता कुमारी व विरेन्द्र ठाकुर घायल हो गए हैं।

वहीं जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र निवासी नूरी साहेब और सुहानी बीबी सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।
सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है।



