Deoghar: बिहार के पटना जिला के बाढ़ थाना की पुलिस गोली कांड के एक संदिग्ध आरोपी को देवघर के रिखिया थाना इलाके से दबोच कर अपने साथ ले गयी।
बताया जाता है कि बाढ़ पुलिस तकनिकि सेल के सहारे मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश में देवघर पहुंची थी।
बताते चलें कि बाढ़ थाना क्षेत्र के बासेबागी गावं मे 12 अगस्त को दिन दहाड़े एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इसे लेकर बाढ़ थाना में निलेश रंजन कुमार ने मामला दर्ज कराया था। इस घटना में शामिल अपराधी का लोकेशन देवघर मिला था उसी आधार पर बाढ़ की पुलिस रिखिया थाना पहुंची थी।