
Deoghar: देवघर नगर थाना में सरकारी वाहन चोरी कर भागने के क्रम में दुघर्टनाग्रस्त हो जाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला जिले के मोहनपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी अमृता कुमारी ने दर्ज कराया है।

कहा है कि उनका सरकारी वाहन बिलासी स्थित अर्जुना अपार्टमेंट में लगा था। उक्त अपार्टमेंट के स्किूयरिटी गार्ड सारवां थाना क्षेत्र के लोहारडीह निवासी अरविन्द कुमार वर्मा बिना किसी जानकारी दिये सरकारी वाहन को लेकर चला गया। भागने के क्रम में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बताते चलें कि शुक्रवार की अहले सुबह मोेहनपुर थाना क्षेत्र के चोपामोड़ के पास सीओ का वाहन एक पेड़ से टकरा गया था। इस घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था। इधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।


