
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के देवघर स्टेशन पर नियमित जांच के क्रम में आरपीएफ ने ट्रेन से एक लावारिस बैग से अवैध हथियार व गोली बरामद किया है। साथ ही उस बैग में दो किलोग्राम चांदी भी था।

बताते चलें कि गोड्डा से जमालपुर जाने वाली ट्रेन अपने नियमित समय पर देवघर न्यू स्टेशन में रुकी। उसी क्रम में देवघर न्यू स्टेशन के आरपीएफ प्रभारी एएसआई सुनील कुमार पाठक और कांस्टेबल विनोद कुमार ने ट्रेन में जांच अभियान चलाया। जांच के क्रम में एक लावारिस बैग से हथियार बरामद किया है। जांच के क्रम में एक बॉगी से लावारिस बैग पड़ा मिला।

इस बावत जांच टीम ने यात्रियों से जानकारी भी ली। लेकिन कोई भी यात्री उसे बाग के बारे में नहीं बताया। आरपीएफ पुलिस ने उक्त बैग को कब्जे में ले लिया। जब उसे बैग को खोला गया तो उसमें दो देशी कट्टा, एक पिस्टल सहित कट्टा का पांच गोली और पिस्टल का चार जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
आरपीएफ पुलिस बरामद हथियार के बारे में जांच में जुट गई है।



