Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना इलाके में स्थित एक गांव में एक वर्षीय बच्चे ने खेलने के क्रम में विषैला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। गंभीर हुए बच्चे का नाम प्रियांशु कुमार पिता मिथुन कुमार है जो सारवां थाना इलाके के जियापानी का रहने वाला है।

बच्चे के पिता मिथुन कुमार ने बताया कि वह बगान में खेल रहा था। उसी क्रम में कुछ विषैला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी। उपरांत उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।



