
Deoghar : सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत हो गयी। मृतक का नाम 38 वर्षीय लालदेव यादव है जो दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के बैगनी गावं का रहने वाला है।

पुलिस को दिये बयान में मृतक के भाई डूमन यादव ने कहा है कि उसका मृतक भाई पिछले 6-7 वर्ष से देवघर बाजार समिति में मजदूरी का कार्य करता था। कभी- कभी अपने मालिक मानिक साह का वाहन भी चलाने का कार्य करता था।

कहा है कि देर को रात को करीब एक बजे बाजार समिति निवासी आनन्द सिंह अपनी कार लेकर होटल के तीन मजदूर सहित उसके भाई को घर छोड़ने जा रहा था। उसी क्रम में दुमका – देवघर मुख्य मार्ग पर उदलपुर स्थित हथिया पुल के पास विपरित दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने चकमा दे दिया।
जिससे इन लोगों का कार अनियंत्रित होकर निर्माणधिन डिवाइडर से टकरा गया। इस घटना में कार पर सवार सभी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना कि सूचना पर देर रात को तालझारी थाना पुलिस वहां पहुंची और सभी को इलाज के लिये सदर अस्पताल देवघर भेजा।
इस घटना में उसके भाई को गंभीर चोट लग गया था। 14 जनवारी की देर रात को इलाज के क्रम में उसके भाई की मौत हो गयी।
इधर सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टार्माटम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया।


