
Deoghar: देवघर जिला के चितरा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने अहले सुबह गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के नारंगी मोड़ एवं कटहरा जंगल के समीप अवैध कोयला से लदे 10 मोटरसाइकिल और अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया।

बता दें कि 10 मोटरसाइकिल में करीब 40 क्विंटल अवैध कोयला था। वहीं पुलिस को आता देखकर सभी बाइक चालक व ट्रेक्टर चालक भागने में सफल रहे। इधर, छापेमारी के दौरान थाना के एएसआई बबलू कुमार, सचिदानंद सिंह सहित अन्य सशस्त्र बल एवं चौकीदार भी शामिल थे।


वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।


