
Deoghar: देवघर साइबर थाना पुलिस ने एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर छापेमारी कर 6 अंतर राज्यीय साइबर आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपियों के पास 18 मोबाइल, 18 सिमकार्ड और एक ई-सिम बरामद किया है। जिसमें से 09 मोबाइल का नंबर प्रतिबिंब पोर्टल पर रजिस्टर्ड पाया गया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है। जेल गये आरोपी राजकुमार रिखिया थाना कांड संख्या 31/22 में आई एक्ट का आरोपी रहा है।

बताया जाता है गुप्त सूचना पर नगर थाना इलाके के बमबम बाबा कॉलोनी स्थित नरेश रजवाड़े के मकान एवं जसीडीह थाना क्षेना क्षेत्र के कोठिया दर्दमारा मुख्य मार्ग के समीप बगीचे में स्थित तालाब के पास से साइबर अपराध को अंजाम देते इन सबों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी आरोपी फर्जी एयरटेल पेमेंंट बैंक पदाधिकारी बनकर लोगो को झांसे में लेकर एयरटेल थेंक्स एप के माध्यम से ठगी करते थे।
ये आरोपी गये जेल
जेल गये साइबर आरोपियों में पकंज कुमार साकिन मसनखामा थाना वाारसलीगंज जिला नवादा, अविनाश कुमार उर्फ मोलन, राधव कुमार उर्फ रोहित साकिन छातो थाना मानपुर जिला नालंदा बिहार, सुधांशु कुमार चंदाजोरी थाना नगर, जीतेन्द्र कुमार दास बाघमारा थाना जसीडीह, राजकुमार साकिन खिजुरिया थाना रिखिया जिला देवघर के नाम शामिल हैं।


