
Deoghar: जिले के सारठ थाना क्षेत्र के महेशलेटी गांव से दो नाबालिग छात्रा को गलत नियत से बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बारे में नाबालिग छात्रा के पिता ने आरोपित दो युवक के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि इसी थाना क्षेत्र के दरपा गांव निवासी दो युवकों द्वारा बीते सोमवार करीब छह बजे दोनो छात्रा को गलत नियत से भगाकर ले जाया गया है।

परिजनों ने बताया कि बीते दिन अहले सुबह सारठ शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने को लेकर घर से दोनों किशोरी साथ में निकली थी। लेकिन वापस घूमकर नहीं आई। दोनों किशोरी रिश्ते में चचेरी बहन है।और दोनों बहन इंटर की छात्रा है। इसके बाद काफी खोजबीन किया तो पता चला कि दोनो किशोरी को दरपा गांव के दो युवकों ने गलत नियत से बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। इसको लेकर छात्रा के पिता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है ।

वहीं दरपा गांव के दोनो युवक के परिजनों ने भी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है । दिए गए आवेदन में उल्लेख है कि दोनी युवक बीते सोमवार को देवली गांव स्थित हरीनाम ठाकुर दुबे बाबा पूजा करने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वापस घर नहीं आया है ।
बता दें कि उक्त दोनों लड़का और दोनों लड़की एक साथ में खैरबनी गांव में ट्यूशन पड़ता था। वही इस मामले को लेकर सारठ द्वारा छानबीन की जा रही है।



