
Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के घसको के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गयी। जबकि बाइक चालक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतका का नाम 48 वर्षीय बेबी देवी है जबकि घायल का नाम त्रिपुरारी राय है। मृतका घायल की अपनी भाभी थी। दोनों पथरड्डा ओपी क्षेत्र के मुरकट्टा गावं के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची उसके बाद दोनों को इलाज के लिये पहले सारवां सीएचसी केन्द्र ले जाया गया। जहां दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया।

सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बेबी देवी को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस वहां पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में रिश्तेदारों की काफी भीड़ लग गई। परिजनों ने बताया कि त्रिपुरारी राय बाइक से अपनी भाभी को लेकर देवघर से गावं जा रहा था।
उसी दौरान घसको के पास पीछे से तेजगति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कर्पियो चालक ने बाइक में धक्का मार दिया और फरार हो गया। इस घटना में बेबी देवी को गंभीर चोट लग गयी और वह बेहोश हो गयी।
किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। उपरांत पुलिस घटनास्थल पहुंची उसके बाद दोनों को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया।


