
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने प्रेमी के साथ फरार हुई विवाहिता को बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस प्रेमी को भी हिरासत में लेकर पुछताछ करने में जुटी है। बताया जाता है कि प्रेमी के साथ फरार हुई विवाहिता को नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित एक होटल से बरामद किया गया है।

प्रेमी- प्रेमिका को देखने के लिये नगर थाना परिसर में परिजनों की भीड़ लग गयी। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी लगभग छह माह पूर्व बुढ़ई थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से हुई थी। बताया जाता है कि विवाहिता का शादी के पूर्व से ही गावं के बगल के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसके घर वालों ने उसकी शादी देवघर नगर थाना इलाके के रहने वाले एक युवक से करा दी।

शादी के बाद भी वह मोबाइल से अपने प्रेमी के संपर्क में थी। तीन दिन पूर्व ही वह अपने ससुराल से अचानक गायब हो गयी। इसे लेकर उसके पति के द्वारा नगर थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था। रविवार की शाम नगर पुलिस ने मोबाइल लॉकेशन के आधार पर विवाहिता और उसके प्रेमी को थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से बरामद कर लिया।


