
Ranchi: झारखंड (Jharkhand) में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Corona) के 18 नए मामले मिले हैं। इस दौरान राज्य के 19 जिले में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। साथ ही राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है जबकि कोरोना से 15 लोग स्वस्थ हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मामलों में रांची से छह, कोडरमा से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से सात, धनबाद से एक और बोकारो से एक मरीज मिला है। राज्य में कुल कोविड-19 के मामले अब 349522 हो गए हैं। इनमें से अब तक 344241 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में 5142 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। अब तक कुल 17631784 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 139 सक्रिय केस हैं। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत है।

रांची में पिछले 24 घंटे मिले कोरोना के छह मरीज मिलाकर कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 74 हो गई है। जिले में कुल मरीज की संख्या 86474 है। इनमें से कुल 84815 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना से रांची में 1585 लोगों की मौत हो चुकी है।


